Goddestination

At-Taariq

अत-तारिक़

तारा

17 ayahsMeccanहिन्दी

Now playing Watch on YouTube

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَـٰنِ ٱلرَّحِیمِ

बिस्मि अल्लाह अर-रहमान अर-रहीम

  1. 1 وَٱلسَّمَاۤءِ وَٱلطَّارِقِ

    वस-समा वाल्तारिक

    आसमान और रात को आने वाले की क़सम

  2. 2 وَمَاۤ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ

    अद्राका अत-तारिक

    और तुमको क्या मालूम रात को आने वाला क्या है

  3. 3 ٱلنَّجۡمُ ٱلثَّاقِبُ

    अन-नज्मु अस-साकिब

    (वह) चमकता हुआ तारा है

  4. 4 إِن كُلُّ نَفۡسࣲ لَّمَّا عَلَیۡهَا حَافِظࣱ

    इन कुल्लु नफ़्स लम्मा अलय्हा हाफ़िज़

    (इस बात की क़सम) कि कोई शख़्श ऐसा नहीं जिस पर निगेहबान मुक़र्रर नहीं

  5. 5 فَلۡیَنظُرِ ٱلۡإِنسَـٰنُ مِمَّ خُلِقَ

    फलयन्ज़ुर अल-इन्सान मेम्मा खुलिका

    तो इन्सान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा हुआ हैं

  6. 6 خُلِقَ مِن مَّاۤءࣲ دَافِقࣲ

    खुलिका मिन मा दाफ़िक़िन

    वह उछलते हुए पानी (मनी) से पैदा हुआ है

  7. 7 یَخۡرُجُ مِنۢ بَیۡنِ ٱلصُّلۡبِ وَٱلتَّرَاۤىِٕبِ

    यख़्रुजु बय्न अस-सुल्बि वल-तराइब

    जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच में से निकलता है

  8. 8 إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرࣱ

    इन्नाहु अला रजिहि लक़ादिर

    बेशक ख़ुदा उसके दोबारा (पैदा) करने पर ज़रूर कुदरत रखता है

  9. 9 یَوۡمَ تُبۡلَى ٱلسَّرَاۤىِٕرُ

    यौम तुबला अस-सराइरु

    जिस दिन दिलों के भेद जाँचे जाएँगे

  10. 10 فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةࣲ وَلَا نَاصِرࣲ

    फ़मा मिन क़ुव्वतिन नासिर

    तो (उस दिन) उसका न कुछ ज़ोर चलेगा और न कोई मददगार होगा

  11. 11 وَٱلسَّمَاۤءِ ذَاتِ ٱلرَّجۡعِ

    वस-समा ज़ात अररजि

    चक्कर (खाने) वाले आसमान की क़सम

  12. 12 وَٱلۡأَرۡضِ ذَاتِ ٱلصَّدۡعِ

    वल अर्दि ज़ात अस-सदइ

    और फटने वाली (ज़मीन की क़सम)

  13. 13 إِنَّهُۥ لَقَوۡلࣱ فَصۡلࣱ

    इन्नाहु लक़ौल फ़स्ल

    बेशक ये क़ुरान क़ौले फ़ैसल है

  14. 14 وَمَا هُوَ بِٱلۡهَزۡلِ

    वमा हुव बिल्हज़्लि

    और लग़ो नहीं है

  15. 15 إِنَّهُمۡ یَكِیدُونَ كَیۡدࣰا

    इन्नाहुम यकीदून कैदा

    बेशक ये कुफ्फ़ार अपनी तदबीर कर रहे हैं

  16. 16 وَأَكِیدُ كَیۡدࣰا

    वा कीदू कैदा

    और मैं अपनी तद्बीर कर रहा हूँ

  17. 17 فَمَهِّلِ ٱلۡكَـٰفِرِینَ أَمۡهِلۡهُمۡ رُوَیۡدَۢا

    फ़मेहिले अल-काफिरीन अम्हिल्हुम रुवय्दा

    तो काफ़िरों को मोहलत दो बस उनको थोड़ी सी मोहलत दो

This surah in other languages